फ्रेंडशिप डे पर पब्लिक Movie को पॉजिटिव review दे रही हैं। फिल्म ‘Yaara’ में Vidyut Jammwal की जबरदस्त परफॉर्मन्स देखने को मिलेंगी। तिग्मांशु धूलिया की यह फिल्म ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ZEE5 पर रिलीज़ हो चुकी हैं।
मुख्य कलाकार:
विद्युत जामवाल, श्रुति हासन, अमित साध, विजय वर्मा, संजय मिश्रा और केनी बसुमतरी
निर्माता और निर्देशक: तिग्मांशु धूलिया
अवधि: 2 घंटा, 10 मिनट
रेटिंग: ***1/2 (साढ़े तीन स्टार)
कहानी
तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ‘Yaara’, 2011 में आयी फ्रेंच Movie ‘A Gang Story’ से प्रेरित हैं। यह फिल्म 5 साल से बनकर तैयार थी। लेकिन कोई डिस्ट्रिब्यूटर न मिलने की वजह से इसे अब तक थिएटर में रिलीज़ नहीं किया गया था। फिल्म की कहानी चार दोस्तों की हैं। जो अपराध की दुनिया में कदम रखते हैं। और एक दूसरे के लिए मर मिट सकते हैं। आये दिन वो चोरी डकैती में सफल होते हैं। लेकिन एक दिन वह सब पकड़े जाते हैं। और लम्बे समय के लिए जेल में चले जाते हैं।
जेल से वापिस आने के बाद तीन दोस्त बिजनेसमैन और एक अपराध की दुनिया में वापिस चला जाता हैं। अपराध की दुनिया में रहने वाले दोस्त के साथ कुछ गलत होता हैं। जिसके बाद सभी दोस्त अपनी दोस्ती निभाने के। लिए आगे आते हैं। इसी तरह कहानी आगे बढ़ती हैं। और एक नया मोड़ सामने आता हैं। इसी बीच श्रुति हासन का किरदार अपनी परफॉर्मन्स से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। श्रुति हासन का किरदार कहानी में एक नया रंग लेकर आता हैं। जो काफी असरदार हैं।
Yaara Movie Review
निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने अपने यार ‘इरफ़ान खान’ को याद करते हुए फिल्म ‘Yaara’ को फ्रेंडशिप डे पर रिलीज़ किया हैं। इस फिल्म में उनका काम काबिले तारीफ हैं। अभिनेता विद्युत जामवाल और श्रुति हासन की कमेस्ट्री काफी मजेदार हैं। वंही अमित साध, विजय वर्मा, और केनी बसुमतरी अपना किरदार निभाने में कामयाब रहे हैं। फिल्म में दोस्ती का नया रंग दर्शकों के सामने पेश किया गया हैं। जिसे आप Zee5 के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। इस फिल्म को साढ़े तीन स्टार मिलते हैं।
निर्माता और निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने इससे पहले पान सिंह तोमर, साहेब बीवी और गैंगस्टर सीरीज, राग देश, बुलेट राजा जैसी फिल्मों का निर्देशन किया हैं। अभिनेत्री श्रुति हासन (Shruti Haasan) की आने वाली फ़िल्में क्रैक, लाबम और वकील साहब हैं। वंही अभिनेता विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal))अपने एक्शन के लिए दर्शकों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इनकी एक ओर फिल्म ‘खुदा हाफ़िज़’ 14 अगस्त को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली हैं।